Live

BIG BREAKING

अवैध संबंधों के शक में शख्स ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने में किया सरेंडर, जानें मामला

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से जहां थाना क्षेत्र के दुद्धी माटी में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.

जब आरोपी पति भीम पंडित की बातों पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से गला कटा हुआ शव और चाकू बरामद किया. इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को पति पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से हो रहे विवाद की जानकारी भी दी. मृतका आरोपी पति की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से सन्तान नहीं होने के बाद आरोपी भीम पंडित ने सुनीता देवी से तकरीबन16साल पहले दूसरी शादी किया था.जिससे उसे3बच्चे भी हैं.

बताया जाता है कि मृतका आज सुबह ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी. मृतका के पिता पाचो पंडित ने बताया कि उसकी बेटी पर उसका दमाद लगातार शक करता था और उसका किसी दूसरे से अवैध संबंध होने की बात भी किया करता था. इस दौरान दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर कई बार पंचायती भी हुई.लेकिन इस बार मायके से ससुराल लौटते ही उसके पति ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.

कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है और मौत के पीछे विवाद का कारण जानने में पुलिस जुटी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें