Live

BIG BREAKING

हजारीबाग पुलिस ने नर्सिंगहोम संचालक हत्या मामले में 4 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां पुलिस ने शुक्रवार को हत्या मामले में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. 3 महीने पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे मजार के पास अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला पूरी तरीके से ब्लाइंड था. 3 माह पूर्व मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाखे मजार के पास अज्ञात अपराधियों ने चतरा के पत्थलगड्ढा निवासी परशुराम नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक विष्णुगढ थाना क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालक का काम करता था. घटना को लेकर पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई थी और विगत कुछ दिन पूर्व घटना को अंजाम देने वाले2अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था और अन्य अपराधियों की तलाश जारी थी. इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार को4बजे फिर से कार्रवाई करते हुए इसी मामले से संबंधित 4 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस तरह पुलिस ने अब तक सभी6अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है. कई अपराधियों पर पूर्व के भी आपराधिक इतिहास रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें