Live

BIG BREAKING

कचहरी में स्कूटी से 50 हजार रुपये लूटने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, पैसे भी बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला:बड़ी खबर गुमला से जहां अपराधियों ने कचहरी परिसर से एक व्यक्ति के स्कूटर से 50 हजार रुपये निकाल लिया. स्कूटी से एक अपराधी को रुपये निकालता देख व्यक्ति ने जोर जोर से हल्ला करने लगे. तभी वहां आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसके पास से₹स्कूटी से निकाले गए 50000 रुपये भी जब्त कर लिया. जबकि उसके 1 साथी बोलेरो से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि यूको बैंक गुमला से पैसा निकाल कर बाहर निकले उर्मी डुमरडीह निवासी वीरेंद्र साहू का रेकी करते हुए दो अपराधी कचहरी परिसर पहुंच गये. वीरेंद्र साहू अपनी स्कूटी को खड़ा कर कुछ काम से वकीलों से मिलने गए थे. इसी दौरान रेकी कर रहे दो युवकों में से एक युवक ने उसके स्कूटी से ₹50000 रुपये निकाल लिया. इसी बीच वीरेंद्र साहू वापस लौट आये और स्कूटी से किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पैसा निकालते हुए देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. वीरेंद्र साहू के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने स्कूटी से पैसा निकाल रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसके पास से ₹स्कूटी से निकाले गए 50000 रुपये भी बरामद कर लिया. जबकि उसके 1 साथी बोलेरो से फरार हो गया. जिसके बाद पास ही खड़े गुमला थाना प्रभारी विनोद कुमार व अन्य पुलिसकर्मी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई. गिरफ्तार व्यक्ति रायगढ़ जिला के कापू पंडरापाठ निवासी प्रमोद सिंह है. उसके साथ रहे एक अन्य युवक मौका देखकर घटना स्थल से भाग निकला.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें