BIG BREAKING
लोहरदगा में महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदी, सभी की मौत
लोहरदगा: इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हुदू गांव में महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि सुसाइड के कोई ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद इसकी सूचना कैरो थाना पुलिस को दे दी गई है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।