Live

BIG BREAKING

एक शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़:बड़ी खबर पाकुड़ से जहांमुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशीला गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.


बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशीला गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद पति दुखिया सोरेन ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. परंतु आत्महत्या नाकाम हो गया. पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है. वहीं मृतका बीटी मरांडी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें