BIG BREAKING
रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां रांची के सर्किट हाउस में आज दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सर्किट हाउस में ठहरे 3 अतिथियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.
घटना के संबंध में सर्किट हाउस में पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है. लेकिन इस अगलगी की घटना ने सर्किट हाउस में बने भवन की सुरक्षा मानक पर सवाल जरूर खड़े कर दिये हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।