Live

BIG BREAKING

चाईबासा के टोंटो जंगल में आईईडी विस्फोट से घायल 3 जवानों को भेजा गया दिल्ली, मेडिका में चल रहा था इलाज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: पिछले दिनों चाईबासा में हुए लैंडमाइंस ब्लास्ट में घायल जवानों में से3जवानों को बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट के माध्यम से राज्य के बाहर ले जाया जा रहा है. सीआरपीएफ जवानों को बेहतर इलाज के लिए भेजने को लेकर मेडिका से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया.

चाईबासा केटोंटो जंगल में आईईडी विस्फोट होने से घायल जवानों का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था. मेडिका अस्पताल के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार तीन जवानों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है.

इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए और विशेष विमान से 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए एअरलिफ्ट कराया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें