Live

BIG BREAKING

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में डूरंड कप 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया. राष्ट्रपति भवन में ट्रॉफियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राष्ट्रपति ने खेल भावना को समानता और सहयोग का प्रतीक बताया. कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहने का संदेश दिया. फुटबॉल टीम भावना को 'विकसित भारत' से जोड़ा. एकजुट होकर देश को विकसित बनाने का आह्वान किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2026 को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

ट्रॉफियों के अनावरण के साथ ही डूरंड कप 2026 के ‘ट्रॉफी टूर’ की आधिकारिक शुरुआत भी हो गई. इस ट्रॉफी टूर के माध्यम से टूर्नामेंट की ट्रॉफियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा,जिससे देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बढ़ाया जा सके.

संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें