BIG BREAKING : IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय करने का कोर्ट का बड़ा आदेश
Delhi : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट नेIRCTCमनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव,राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत9आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है.
मामला उस कथित अनियमितता से जुड़ा है,जिसमें रांची और पुरी स्थितIRCTCके होटलों के रखरखाव का ठेका देने में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए होटल टेंडर में अनियमितता की. इसी मामले में कथित बेनामी संपत्ति और लेन-देन को लेकर भी जांच हुई है. लालू प्रसाद यादव इस मामले में प्रमुख आरोपी हैं. उनके साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आरोपी बनाए गए हैं.
कोर्ट के आदेश के मुताबिक,कुल9आरोपियों के खिलाफ अब मामले में आगे कानूनी कार्रवाई चलेगी.
वहीं, 7अन्य आरोपियों को कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया है. अब इस मामले में अगली अहम तारीख3अक्टूबर होगी.3अक्टूबर को आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे. इसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी. हालांकि,आरोप तय होना दोष सिद्ध होना नहीं है.
अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष को अपने आरोप साबित करने होंगे और आरोपियों को अपना पक्ष रखने का पूरा कानूनी अधिकार होगा.IRCTCहोटल टेंडर से जुड़े इस मामले में कोर्ट के ताजा आदेश के बाद लालू परिवार की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
संजय कुमार की रिपोर्ट-