Hindi News / खूंटी में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

BIG BREAKING : खूंटी में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
big breaking

खूंटी : बड़ी खबर झारखंड के खूंटी से है जहां अड़की थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइकसवार 2 युवक अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल युवक रिम्स भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि कोरवा-सिंदरी ग्रामीण सड़क पर डोरेया साप्ताहिक हाट के पास जेनाडीह स्थित फुटकल पेड़ के समीप साइकिल पर घर लौट रहे 47 वर्षीय एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई. बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया,लेकिन रास्ते में दो युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स,रांची रेफर कर दिया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. वहीं घटना से डोरेया बाजार,मानकीडीह और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.