Live

BIG BREAKING

कैबिनेट की बैठक अब 2 मार्च को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में, पहले 1 मार्च को होनी थी बैठक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक 1 मार्च 2023 को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब 2 मार्च, 2023 को होगी.


यह बैठक अपराह्न 5 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.


गौरतलब है कि इससे पूर्व कैबिनेट की बैठक 1 मार्च को होनी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक 2 मार्च को निर्धारित की गई है. कैबिनेट की बैठक में नई नियोजन नीति का प्रस्ताव आ सकता है. मुख्यमंत्री लगातार नियोजन नीति पर अभ्यर्थियों से राय ले रहे हैं. अब तक प्रतियोगी परीक्षा दे रहे लगभग 7 लाख अभ्यर्थियों की सलाह ली जा चुकी है. सीएम चाहते हैं कि जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू हो. ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें