BIG BREAKING : लातेहार में दो अलग अलग स्थानों पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 13 घायल, 6 की हालत गंभीर
लातेहार : इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार से है जहां जिले में सरहुल पर्व उत्सव के बीच दो अलग अलग सड़क हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हो गये. पूरी घटना जिले के चंदवा और बालूमाथ थाना क्षेत्र की है.
पहली घटना चंदवा केCMMपथ पर गुरीटांड़ अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज की है जहां पिकअप वैन और ऑटो के बीच भीषण टक्कर होने से1व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं10लोग घायल हो गये. घायलों में3अबोध बालक के साथ6महिलायें हैं. इधर घटना के बाद स्थल पर चीखपुकार मचा रहा. जहां स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के सहयोग से राहत बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है. सभी घायलों का प्रारंभिक उपचार जारी है.
वहीं दूसरी घटना बालूमाथ के हेरहंज पथ पर बरवाटोली के समीप की है जहां दो बाइक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी की प्रारंभिक उपचार जारी है. इधर दोनों घटनाओं पर पुलिस तफ्तीश आरंभ कर दी है.