Live

BIG BREAKING

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. पीएम नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने बांग्ला भाषा में शनिवार को शपथ ली है. शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया,खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

इससे पहले शनिवार सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है, सिटी ऑफ जॉय में दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है. आज, आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के साथ शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनते हुए हम अपने संस्थापक पुरखों के सपनों को साकार होते देख रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा,”स्वागत है , प्रधानमंत्री जी”.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें