Live

BIG BREAKING

पलामू में 10 लाख का इनामी नक्सली सीताराम रजवार गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां पुलिस ने 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन जी को जोगिया पहाड़ के पास से अरेस्ट कर लिया है. एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में कार्रवाई हुई.

मामले में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि नक्सली सीताराम रजवार70से अधिक मामले का आरोपी है. इस पर पुलिसकर्मियों की हत्या समेत कई गंभीर मामले हैं. सीताराम के ऊपर झारखंड सरकार ने10लाख और बिहार सरकार ने3लाख का इनाम घोषित कर रखा है. सीताराम रजवार2015-16में कालापहाड़ इलाके में लैंड माइंस विस्फोट मे पुलिस के सात जवान के शहादत,वर्ष2016-17में बिहार के गया और औरंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हमले में कोबरा के10जवान के शहादत,औरंगाबाद थाना क्षेत्र के माली के इलाके में हुए नक्सली हमले में पुलिस के6जवान के शहीद होने वाले घटना समेत कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है. साथ ही इस वर्ष2013-14में पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में माओवादी और टीएसपीसी के बीच हुए गैंगवारTSPCके15सदस्यों को मारने का भी आरोप है.

पलामू से नीतेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें