Live

BIG BREAKING

गढ़वा में स्कूल बस पलटने से बच्चे की मौत, 6 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा:बड़ी खबरगढ़वा से है जहां जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस पलट गई. हादसे में मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव के पास छात्रों से भरी एक स्कूल बस पलटने से एक छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 6 से अधिक बच्चे घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को मेराल सामुदायिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं कुछ बच्चों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. घटना के बाद अभिभावकों ने बच्चे के शव को रख सड़क जाम कर दिया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने में लगी हुई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि घटना घटी है. एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि सात से आठ बच्चे घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. कुछ बच्चे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किये गये हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें