Hindi News / चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत,...

BIG BREAKING : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकार

Edited By:  |
big breaking

DELHI : पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने फिलहाल उनकी जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है.सजा पर लगी रोक हटाने कीED की मांग भी खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने कहा- जमानत मिले काफी समय हो चुका है. फिलहाल जमानत में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है. पटना हाईकोर्ट से छह महीने में अपील पर सुनवाई पूरी करने का अनुरोध. ED ने सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद के जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लालू यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है. चारा घोटाला मामले में अब हाईकोर्ट में अपील पर सुनवाई होगी.

संजय कुमार की रिपोर्ट-