Live

BIG BREAKING

धनबाद में ऑटो और बाइक की टक्कर होने से 1 व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां जिले के तेतुलमारी शक्ति चौक के पास बुधवार को बाइक और ऑटो में टक्कर होने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल भेजा गया.


बताया जाता है कि रानीगंज पश्चिम बंगाल से कुछ लोग तेतुलमारी पहुंचे थे. जहां से सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई. जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.दुर्घटना में युवक मधु बाउरी की मौत हो गई और करीब कई लोग घायल हैं. वहीं कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ लोग वहां के स्थानीय नर्सिंग होम में इलाजरत बताए जाते हैं.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें