JHARKHAND NEWS
हेमंत सोरेन के CM बनने पर विधायक मंगल कालिंदी ने दी उन्हें बधाई
रांची : हेमंत सोरेन के हाथों में सत्ता के बागडोर आते ही बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है.
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा है कि राज्य की जनता ने भूमिपुत्र हेमंत सोरेन को वर्ष2019में उनके पक्ष में जनादेश देते हुए मुख्यमंत्री बनाया था. अपने कार्यकाल के दौरान हेमंत सोरेन ने कई ऐतिहासिक निर्णायक फैसले लिए. इसमें राज्य के गरीब बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करना,कई ऐतिहासिक निर्णय हेमंत सोरेन ले रहे थे. इसी दौरान उन्हें बेवजह षड्यंत्र के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम विपक्ष के द्वारा किया गया था. लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय ने जो न्याय किया है उसके लिए हम लोग हृदय से न्यायालय का आभार करते हैं.राज्य के13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण किया है.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आदिवासियों के प्रति विपक्ष के नेता सहानुभूति दिखा रहे हैं.मैं उन नेताओं से पूछना चाहूंगा कि जब वर्ष2014से लेकर2019तक के एक गैरआदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री था. उस वक्त इन्हें आदिवासियों का ख्याल नहीं आया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगी और पुनःबहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।