Live

BIG BREAKING

हजारीबाग के बरही में स्टील एंड एलॉय प्लांट में जोरदार विस्फोट, 7 मजदूर घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में ब्लास्ट होने से 7 मजदूर बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल लाया गया जहां पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा के निर्देश पर चिकित्सकों के द्वारा बेहतर उपचार किया गया. इसके बाद 4 घायलों को रांची के लिए रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि बरही विधानसभा क्षेत्र के पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में विस्फोट होने से 7 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए. सभी को तत्काल हजारीबाग शहर के आरोग्यम अस्पताल लाया गया. जहां पर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा के निर्देश पर चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज किया गया. इसके बाद 4 घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं एक मजदूर नरेंद्र कुमार का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. इसमें एक मजदूर जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी. राजू,राजेश,शैलेश एवं रामदेव को रांची रेफर किया गया है. वहीं दूसरी ओर पूरा अस्पताल मजदूरों की सेवा में समर्पित नजर आया. चिकित्सक व अस्पताल के कर्मचारी सभी कर्मठता से सेवा में समर्पित नजर आए.

जानकारी के अनुसार प्लांट की चिमनी में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए. सभी 80 से 90 फीसदी झुलस गए थे. बरही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की ओर से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. अस्पताल में मजदूरों का स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव के साथ कई समाजसेवी गण मौजूद हुए. ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री को भी काफी नुकसान पहुंचा है. ब्लास्ट कैसे हुआ,इसके बारे में फिलहाल प्लांट की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

वहीं दूसरी ओर अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि बेहतर इलाज के बाद सभी मजदूरों को रांची रेफर कर दिया गया है जिसमें एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. वहीं घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

अस्पताल में पूरी निष्ठा के साथ हर बार की घटना की तरह इस बार भी बेहतर सेवा प्रदान की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें