Live

BIG BREAKING

हजारीबाग में अफीम फसल नष्ट करने गये वनविभाग टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई वनकर्मी घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां चौपारण के ढोरिया में बुधवार को अफीम की फसल नष्ट करने गये वन कर्मियों पर ग्रामीणों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. घटना में कई वन कर्मी घायल हो गये. सभी को अस्पताल भेजा गया.


घटना के संबंध में वनरक्षी पंकज कुमार और वनपाल राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला के निर्देशानुसार बुधवार को हजारीबाग,बरही,चौपारण वन विभाग और गौतम बुद्धा वन आश्रयणी के लगभग 50 कर्मी सयुंक्त रूप से प्रखण्ड के ढोरिया में अफीम खेती के खिलाफ कार्रवाई करने गए हुए थे. लगभग 2 घण्टा तक ट्रैक्टर से अफीम लगे फसल को रौंदा जा रहा था. इसी बीच अचानक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हथियार के साथ आ धमके और वनकर्मियों पर पत्थर और तलवार से हमला कर दिया. घटना में कई वन कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों में वनरक्षी बीरेन्द्र कुमार,पशु रक्षक जगदीश यादव,राजकुमार सिंह,दिनेश यादव,केशर सिंह खेरवार,मनोज बिरहोर सहित अन्य शामिल हैं. वनकर्मियों के पास न ही हथियार था, न ही पुलिस बल जिसके कारण सभी को वहां से पीछे हटना पड़ा. इस दौरान ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टर और 4 मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया. वहीं एक ट्रैक्टर में आग लगाने और दूसरे को चुराने की सूचना मिल रही है.


वन कर्मियों ने बताया कि उक्क्त गांव के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती लहलहा रहा है. इधर घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर चौपारण अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटना स्थल की ओर रवाना हुए.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें