Live

BIG BREAKING

पाकुड़ में अज्ञात अपराधियों ने युवक की चाकू से वार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पछुवाड़ा मोड़ के पास नास्ते की दुकान में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. वहीं अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि मृतक गोपिकान्दर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव निवासी प्रमोद भगत उर्फ़ मुन्ना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पछुवाड़ा मोड़ के समीप एक नास्ता दुकान के पास था. इसी दौरान दोपहर1बजे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि प्रमोद भगत उर्फ़ मुन्ना के मर्डर के पीछे क्या कारण था यह अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के बाद जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती तब तक सभी अपराधी घटनास्थल से भाग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें