Live

BIG BREAKING

पलामू में नाबालिग से रेप के बाद निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के मेदिनीनगर में10वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के अनुसार शहर थाना क्षेत्र के37वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद ईट व पत्थर से कूच कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है. घटना से गुसाये लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम रात8बजे से देर रात1बजे तक रहा. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पलामू एसपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए औरTOP-2के प्रभारी अनिल सिंह को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद,शहर थाना प्रभारी देवब्रत पोदार दल बल के साथ वहां पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही मुहल्लेवासियों को मिली तो आरोपी व्यक्ति को पकड़कर दमभर मारपीट की जिसके कारण वह अधमरा हो गया. वहीं पुलिस की कस्टडी में आरोपी का इलाजMMCHमें चल रहा है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट ..

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें