Live

BIG BREAKING

भालूबासा हरिजन स्कूल के वर्ग-4 की छात्रा के अपहरण की कोशिश, सीतारामडेरा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सोमवार कोसीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में मंगलवार को सीतारामडेरा पुलिस हरिजन में जांच करने पहुंची थी. इधरछात्रा के परिजन सीतारामडेरा थाना में मामले की लिखित शिकायत करने पहुंचे जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सोमवार को दोपहर में स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद छात्रा बाहर आई थी. इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति उसके पास आया और चाकू के बल पर फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया. थोड़ी दूर ले जाकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा. बच्ची के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे जिसके बाद वह बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. बच्ची ने स्कूल पहुंच कर घटना की जानकारी दी.

घटना के बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की. मामले को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें