BIG BREAKING
ACB ने गोड्डा नगर थाने के ASI को 10000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
गोड्डा: बड़ी खबर गोड्डा से जहां ACB दुमका की टीम ने नगर थाने की पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों10000रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है.
जी हां इस वक्त की बड़ी खबर गोड्डा नगर थाना की हैजहां नगर थाने के एएसआई अनोद कुमार को एसीबी दुमका की टीम ने 10000रु. घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक आवेदक के पक्ष में केस डायरी लिखने एवं थाना से बेल देने की बात कहकर गोड्डा नगर थाने के एएसआई ने रिश्वत की मांग की थीजिसके बाद परिवादी सुरेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने दुमका एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी.
ACB की टीम नेमामले का सत्यापन करते हुए एएसआई को 10000रु.रिश्वत लेते गिरफ्तार कर दुमका एसीबी कार्यालय ले गई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।