Live

BIG BREAKING

गुमला में दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान में की फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : इस वक्त की बड़ी खबर गुमला से है जहां मेन रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में 2 बाइक से आये 5 अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी. घटना में दुकान संचालक को हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बता दें कि जिले के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने लूटपाट के नियत से ताबड़तोड़ गोली चलाई है. ज्वेलरी दुकान संचालक के हाथ में गोली लगी है. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट चुकी है. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें