BIG BREAKING
भागलपुर के तरैटा बहियार में पोखर में नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबने से मौत
भागलपुर:जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है.तरैटा बहियार में पोखर में नहाने को दौरान छह बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है.सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या-27 के विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले है.मृतको में तीन लड़का और तीन लड़की शामिल है. सभी बच्चे करमा पर्व के मौके पर स्नान करने गये थे. इसी दौरान एक के बाद एक सभी 6 बच्चे डूब गये.
घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में परिजन और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है.सभी बच्चों को पोखर से निकालने के बाद रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने सभी को मृत धोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि करीब एक दर्जन बच्चे पर्व के मौके पर गांव के बाहर बने पोखर में स्नान करने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे घर से सभी बच्चे निकले थे.
डूबने की घटना के काफी देर बाद परिजनों को हादसा होने की जानकारी मिली.इसके बाद परीजन मौके पर पहुंचकर डूबे हुए सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला. इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सभी बच्चों को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर को सीओ रमन कुमार,थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. अधिकारियों ने कहा कि सभी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।