Live

BIG BREAKING

महिला ने तेजधार हथियार से की सास की हत्या, आरोपी बहू गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला:बड़ी खबर गुमला से जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव में गुरुवार देर रात घरेलु विवाद में कलयुगी बहू ने अपनी सास को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं आरोपी बहू को अरेस्ट कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त तेजधार हथियार जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव में बीती देर रात एक महिला ने अपनी सास को तेजधार हथियार से मार डाला. ग्रामीणों के अनुसार घरेलु कलह की वजह से आए दिन झगड़ा होता रहता था. गुरुवार को झगड़ा बढ़ गया था जिसके बाद बहू ने धारदार हथियार से वार कर अपनी सास की हत्या कर दी. वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए बहू को गिरफ्तार किया है. जबकि हत्या में प्रयुक्त तेजधार हथियार वसीला को भी पुलिस ने जब्त किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें