Live

BIG BREAKING

गढ़वा में नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले की 5 वाहन आपस में टकराई, बाल बाल बचे लोग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां भवनाथपुर स्थित वन डीपू के पास भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई. दुर्घटना में वाहन में सवार लोग बाल बाल बच गये. लेकिन हादसे में 3 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

दरअसल दुर्घटना उस वक्त हुई जब गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक अनंतप्रताप देव अपने विधानसभा क्षेत्र के बाबा वंशीधर मंदिर व केतार माँ भगवती का आशीर्वाद लेने गये थे. इस दौरान केतार जाने के क्रम में उनके काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई. इससे एक बड़ा हादसा होने से बचा. घटना में गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गये. घटना के बाद मौके पर ही नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव पहुँच कर गाड़ी में सवार समर्थकों का हाल चाल जाना और घटना में चोटिल लोगों को अस्पताल भेजवाया. विधायक का डेढ़ दर्जन एक साथ चल रहे गाड़ियों का काफिला तेज गति से केतार जाने के लिए गुजर रहा था और एक गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया,जिससे पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी गाड़ियां काफी तेज गति से जा रही थी. अचानक आगे चल रही गाड़ी द्वारा ब्रेक लगाने की वजह से यह दुर्घटना हुई. गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई. हालांकि गाड़ियों का नुकसान हुआ है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. विधायक अनंत प्रताप देव और उनके काफिले के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा,लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें