BIG BREKING
सड़क किनारे झोपड़ी दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहांआदित्यपुर के आरआईटी मार्ग संख्या4बाउरी बस्ती के सामने सड़क किनारे झोपड़ी नुमा दुकानों में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई. अगलगी की घटना में कई दुकानें जल कर राख हो गयी.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब4:30बजे सड़क किनारे राहगीरों ने झोपड़ीनुमा दुकानों से आग की लपटें उठता देखा. भीषण गर्मी के चलते झोपड़ी के दुकानों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन विकराल आग बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने आरआईटी पुलिस के सहयोग से झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया. मौके पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया. स्थानीय लोगों के सूझबूझ से यहां बड़ा हादसा टल गया. जबकि इस आगजनी की घटना में दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।