Live

BIG BREAKING

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश, सभी SNMMCH अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. सभी को इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मां, बाप और दो बेटियों का इलाज SNMMCH में चल रहा है.


अस्पताल में इलाजरत दुखिया देवी ने बताया कि उसकी बेटी गीता के3महीने के बच्चे के इलाज कराने कोलकाता ले जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. नवजात के शव को घर लेकर पहुंचे. घर पहुंचने के बाद बेटी गीता देवी चीखने चिल्लाने लगी, रो रोकर उसका बुरा हाल था. दुखिया देवी का कहना है कि बच्चे की मौत के सदमे में आकर सभी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. पांडेय बरवा के रहनेवाले टीपन महतो, उसकी पत्नी दुखिया देवी,बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी का इलाजSNMMCHमें चल रहा है.


वहीं उसने बताया कि बेटी की शादी टुंडी के रहनेवाले युवक से की थी. बेटी को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वालों की प्रताड़ना और बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के बाद वह मायके पहुंची थी. ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके.

इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नवजात बच्चे के इलाज कराने को लेकर घर में कलह होती रहती थी. बच्चे को कोलकाता ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. जिसके बाद शव लेकर घर पहुंचे. बच्चे का शव देख बेटी गीता की ममता को झकजोर कर रख दिया. वह अपने माता, पिता और बहन पर ही बच्चे का इलाज में देरी के लिए चीखने चिल्लाने लगी. जिसके बाद बेटी और माता पिता के बीच विवाद बढ़ा और फिर सभी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें