Live

BIG BREAKING

पलामू में अपराधियों ने पांडेय गिरोह के 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या, 2 घायल, MMCH में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रविवार देर रात रामगढ़ के कुख्यात पांडेय गिरोह के 2 अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं 2 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था. दीपक के बच्चे का जन्म दिन मनाने के लिए सभी चैनपुर में जमा हुए थे. इसी दौरान रविवार देर रात अपराधी वहां पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी. इसमें दीपक और भरत की मौके पर ही मौत हो गई . वहीं घर के दो अन्य सदस्य जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर एसपी रिष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी है. वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान पांडेय गिरोह के दीपक साव एवं भरत पांडेय के रुप में हुई है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें