Live

BIG BREAKING

NIA का बड़ा खुलासा, माओवादियों को फिर से खड़ा करने की थी योजना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. एनआईए की ताजा जांच ने एक साजिश का पर्दाफाश किया है. एजेंसी का दावा है कि सीपीआई (माओवादी) के मगध जोन को फिर से खड़ा करने,पुराने कैडरों को सक्रिय करने के लिए जबरन वसूली कर हथियार खरीदने की योजना बनाई जा रही थी. मामले मेंNIAने छठे आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ रांची की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)ने रांची स्थित अपनी विशेष अदालत में मामलेRC-05/2021/NIA/RNCमें तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में चंदन कुमार को मुख्य आरोपियों में शामिल किया गया है. यह मामलाNIAने दिसंबर 2021 में स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किया था.

NIA ने चंदन कुमार को जनवरी 2026 में मुंबई से गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि वह प्रतिबंधित संगठन माओवादी के लिए फंड जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. एजेंसी की मानें तो चंदन संगठन की गतिविधियों को दोबारा मजबूत करने की योजना का अहम किरदार था.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें