Live

BIG BREAKING

राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग को बताया गलत, बोले-सरकार छात्रों की मांगों पर तुरंत ध्यान दे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली : सांसद राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है. उन्होंने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताया है. कहा है कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है.

राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से छात्रों की आवाज सुनने की अपील की है. उन्होंने बातचीत से ही समस्या का समाधान निकालने की बात कही है. झारखंड सरकार छात्रों की मांगों पर तुरंत ध्यान दे. छात्रों के मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की. राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन किया है. प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ संवाद करने की सरकार से अपील की है.

बता दें कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सोमवार को आंदोलन के 17वें दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर विधानसभा घेराव के लिए उतरे थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश और वाटर कैनन का भी प्रयोग देखने को मिला. छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर हेमन्त सोरेन सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. वहीं इस प्रोटेस्ट को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग गलत है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें