Live

BIG BREAKING

गांडेय सीट से कल्पना सोरेन की हुई जीत, भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को हराया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : झारखंड के गिरिडीह जिले की गांडेय सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव जीत चुकी हैं. इस सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को हराया है. वैसे अभी कल्पना सोरेन की जीत का औपचारिक घोषणा बाकी है.

बता दें कि कई राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने बंपर बढ़त बनाई लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कल्पना सोरेन के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना काफी संघर्षपूर्ण रहा.इस सीट पर उन्हें भाजपा उम्मीदवार मुनिया देवी से कड़ी टक्कड़ मिली

झारखंड में 81 सीटों पर हो रहे मतगणना में गांडेय से कल्पना सोरेन के अलावा बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह विजयी हुए. तोरपा सीट से झामुमो प्रत्याशी सुदीप घुडिया जीते. गोमिया के जेएमएम के योगेंद्र महतो जीते. चंदनकियारी से जेएमएम के उमाकांत रजक विजयी हुए. वहीं पाकुड़ सीट से निशात आलम की जीत हुई है. जीत की औपचारिक घोषणा बाकी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें