BIG BREAKING
पलामू पुलिस ने प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के 8 गुर्गे को हथियार के साथ दबोचा
पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहां पुलिस नेNHAIफोरलेन निर्माण स्थल पर गोलीबारी करने की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने 8 आरोपी युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये युवकों के पास से अवैध हथियार और जिंदा गोली जब्त किया गया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चियाकी ओवरब्रिज और सिंगरा इलाके से 8 बदमाशों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग के नाम पर रंगदारी वसूलने की फिराक में थे. हथियार,मोबाइल और धमकी भरी पर्ची बरामद की गई है. सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।