BIG BREAKING : लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक मोटरसाइकल से नवोदय रोड से किसी काम से जा रहे थे. तभी तेज वर्षा होने लगी और दोनों पानी से बचने के लिए महुवा के पेड़ के पास खड़े हो गए. इसी क्रम में वज्रपात होने से दोनों युवक इसकी चपेट में आ गये. इधर पुलिस गश्ती टीम द्वारा दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्रारंभिक जांचोपरांत चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. मरने वालों में 19 वर्षीय पियूस कुमार और 21 वर्षीय पवन साहू शामिल है.