Hindi News / पलामू पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी और जानलेवा हमला मामले में 4...

BIG BREAKING : पलामू पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी और जानलेवा हमला मामले में 4 लोगों को दबोचा

Edited By:  |
big breaking

पलामू :बड़ी खबर पलामू से है जहांशहर थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने4लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दिनों आरोपी युवकों ने दिनदहाड़े हथियार के साथ घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी और जानलेवा हमला किया था. वहीं आरोपियों ने सीसीटीवी भी बर्बाद कर दिया ताकि सबूत के तौर पर कुछ भी नहीं मिले.

मामले में थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को अरेस्ट कर आज जेल भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

घटना शहर थाना क्षेत्र का था जिसमें पीड़ित महिला ने देर शाम ये सूचना थाना को दिया था. उनके घर पर कुछ लोग गुंडा गर्दी कर घर में घुस आए और महिला के साथ छेड़खानी कर मारपीट भी किया. इसके बाद महिला ने तुरंत थाना को खबर किया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत महिला को सही सलामत थाना लाया था.

पलामू से खुशी ठाकुर की रिपोर्ट -----