Live

BIG BREAKING

धनबाद स्थित दामोदर नदी में 5 छात्र डूबे, 3 को निकाला गया सुरक्षित, 2 की तलाश जारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद:बड़ी खबर धनबाद से है जहां झरिया के सुदामडीह दामोदर नदी में नहाने के दौरान 5 छात्र डूब गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 3 बच्चों को बचाने में कामयाब हुए. लेकिन 2 छात्र की खोजबीन जारी है.

बताया जा रहा है कि सिंदरी कांड्रा के रहने वाले पांचों छात्र एक साथ सुदामडीह स्थित बिरसा पुल के नीचे दामोदर नदी में स्नान करने उतरे. इसी दौरान सभी छात्र डूबे. घटना के बाद लोगों ने 3 छात्रों को बचा लिया. वहीं 2 छात्रों को अब तक नहीं निकाला जा सका है. स्थानीय गोताखोर की मदद से डूबे छात्र शिवम और अभिनाश की खोजबीन की जा रही है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें