Live

BIG BREAKING

नीमडीह थाना प्रभारी ने इनामी हार्डकोर नक्सली सागर सिंह के परिजनों को दी क्रिसमस गिफ्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां नीमडीह थाना प्रभारी ने क्रिसमस के अवसर पर नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह गांव के बेनाडीह टोला निवासी इनामी हार्डकोर नक्सली सागर सिंह उर्फ रवि सिंह के घर जाकर उनके माता-पिता को क्रिसमस का उपहार दिया है.

बताया जा रहा है कि सरायकेला के एसपी के आदेश पर नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने क्रिसमस के मौके पर नीमडीह थाना क्षेत्र के दलमा जंगल के तराई में बसे बहुल आदिवासी टेंगाडीह गांव के बेनाडीह टोला निवासी इनामी हार्डकोर नक्सली सागर सिंह उर्फ रवि सिंह के घर जाकर उनके माता-पिता को क्रिसमस उपहार के रूप में कंबल एवं मिठाई भेंट किया है और मुख्यधारा से भटके हुए नक्सलियों से हथियार त्यागकर समाज के मुख्यधारा में लौट आने की अपील किया है.

मौके पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि नक्सली सरकार के सरेंडर पॉलिसी के तहत सरेंडर करते हुए सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें