Live

BIG BREAKING

बिहार के जवान ने कठुआ CISF कैंप में चलाई गोलियां,4 जवानों की मौत,असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल

A
archana singhलेखक

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF कैंप के अंदर मंगलवार को हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद बिहार के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई।

मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल बताए गए हैं। घटना के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अभिदेश कुमार ने क्वार्टर गार्ड से अपनी सर्विस राइफल ली और इसके बाद फायरिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग से पहले साथियों के बीच बहस हुई थी। हालांकि, घटना की पूरी वजह और विवाद के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बताया जा रहा है कि अभिदेश कुमार बिहार का रहने वाला है और उसकी शादी जम्मू में हुई है। उसकी पत्नी भी बसोली में CISF में तैनात बताई गई है।

घटना के बाद CISF और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग में इस्तेमाल सर्विस राइफल और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें