Live

BIG BREAKING

3 मार्च से अपह्रत 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, इलाके में सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां लालगुटवा तालाब के पास 3 मार्च से अपह्रत 9 वर्षीय बच्चे का शव मिला है. बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बच्चे के पिता राजू गोप लालू यादव के बेलर हैं. बच्चे के पिता ने किसी भी आपसी रंजिश से इंकार किया था. घटना के बाद परिजन रिम्स में हंगामा कर रहे हैं.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 3 मार्च यानी शुक्रवार को रात के करीब 8:30 बजे राजू गोप का 9 वर्षीय पुत्र बिस्किट लाने घर से निकला था. इसी दौरान किसी ने उसे अगवा कर लिया था. परिजनों ने जब बच्चे की तलाश की. सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक कार में अगवा कर ले जाया गया था. बाद में घटना की सूचना बरियातू थाने में दी गई. बरियातू थानेदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिस कार में अपहरण कर बच्चे को ले जाया गया था उसे ट्रैक करने का प्रयास किया लेकिन वह नंबर फर्जी निकला. पुलिस को शंका थी कि अपहरण योजनाबद्ध तरीके से की गई है. इधर बच्चे का सुराग ढूंढने के लिए परिजन इधर उधर भटक रहे थे. आज होली से ठीक 1 दिन पहले बच्चे का शव एक तालाब के किनारे मिला जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

आपको बता दें कि बच्चे के पिता राजू गोप लालू यादव के बेलर रह चुके हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें