Live

BIG BREAKING

अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने सड़क जाम हटवाया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: बड़ी खबरदुमका से जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई है. वहीं घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. बाद में दुमका सदर के सीओ घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया एवं परिजनों को 10 हजार नगद देकर सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया.

बताया जा रहा है कि टाउन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत हो गई. घटना स्थल पर टाउन थाना की पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है. घटना के बाद मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम किया था. दुमका सदर अंचलाधिकारी जामुन रविदास घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को10000की राशि प्रदान की. साथ ही सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. सीओ के साथ टाउन थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह दलबल के साथ मौजूद थे. अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें