Live

BIG BREAKING

ACB ने DCLR ऑफिस के 2 महिला कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला: बड़ी खबर गुमला से जहां एसीबी की टीम ने गुमला के डीसीएलआरऑफिस के 2 महिला कर्मचारियों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा. एसीबी ने गिरफ्तार दोनों महिला को अपने साथ नियंत्रण कक्ष ले जाकर पूछताछ करने के बाद रांची ले गयी.

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत मिलने के बाद टीम ने आज पहुंचकर यह बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी टीम के अधिकारी ने बताया कि छंदु उरांव जमीन बिक्री करना चाहता था जो पावर ऑफ अटॉर्नी एडवोकेट अमर कुमार सिन्हा को दिया जिसके परमिशन के लिए डीसी कार्यालय में फाइल जमा था. जहां DCLR की पेशकार बिना देवी ने 4100 रु. रिश्वत की मांग की थी जिसकी सूचना पर पहुंचकर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया. बिना देवी के घर की भी तलाशी ली गयी. इनकी गिरफ़्तारी से पूरे अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें