Live

वंदे भारत ट्रेन फिर ट्रायल रन के लिए पहुंची रांची

ट्रेन के चालक ने बताया, ट्रायल रन रहा हमारा सफल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज दूसरी बार ट्रायल रन के लिए पटना से रांची पहुंची. रांची ट्रायल रन पूरा हुआ. पिछली बार 12 मई को यह ट्रेन ट्रायल रन के लिए रांची पहुंची थी. तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक बार फिर से इस ट्रेन को पटना से रांची ट्रायल रन के लिए लाया गया है.

पिछली बार 23 मिनट पहले यह ट्रेन पटना से रांची पहुंची थी. इस बार लाइन क्लियर नहीं मिलने की वजह से यह ट्रेन 20 मिनट विलंब से रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची है. हालांकि ट्रेन के चालक ने बताया कि ट्रायल रन हमारा सफल रहा. वंदे भारत ट्रेन 5 मिनट रांची रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद हटिया के लिए रवाना हुई. हटिया रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस पूरा होने के बाद शाम 4:00 बजे ट्रायल रन के लिए एक बार फिर से पटना के लिए रवाना होगी.

गौरतलब है कि आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दूसरे ट्रायल के तहत पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे हटिया के लिए रवाना हुई. इसके बाद जहानाबाद ,गया,कोडरमा,हजारीबाग,बरकाकाना होते हुए रांची पहुंच कर हटिया गयी. यह ट्रेन 385 किमी की दूरी 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है. इसकी औसत गति 61.60 किमी प्रति घंटे की है. वापसी में यह ट्रेन हटिया से पटना जंक्शन के लिए 4 बजे प्रस्थान करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें