BIG BREAKING : लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, घटना से परिजनों में मातम
Edited By:
|
Updated :28 Aug, 2026, 06:08 PM(IST)
Reported By:
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां आंशिक बारिश के बीच वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया है. सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम के पास वज्रपात से पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक ललमटिया डैम में फिशिंग कर रहे थे. इसी दौरान अचानक हुई बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये. लेकिन वहां आसमानी आफत गिरी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इधर सूचना के साथ स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है.