Live

BREAKING NEWS

सरायकेला में अपराधियों ने दंपति की गोली मार कर की हत्या, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबरसरायकेला से है जहां जिले के कुचाई के बिजार गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर पति और पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय छोटे बेटे ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक सोमा मुंडा (46) अपनी पत्नी सेजारी देवी (45) और पुत्र के साथ घर में बैठकर बातचीत कर रहा था. इसी दौरान शुक्रवार की देर शाम अचानक 4-5 की संख्या में अपराधियों ने दरवाजा खोलते हुए घर में घुसकर सोमा को गोली मार दी और उसकी पत्नी सेजारी को गोली मारने में अपराधी असफल हो गया. बाद में बदमाशों ने पत्नी सेजारी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी.

वहीं घटना के बारे में सोमा का छोटा बेटा सानिका मुंडा ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके सामने ही माता-पिता की हत्या कर दी गई. घटना के समय वह किसी तरह से भागकर पड़ोसी के घर में चला गया था. उसने पुलिस को बताया कि वह किसी भी आरोपी को नहीं पहचानता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें