BIG BREAKING : हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर
जमशेदपुर:डीडी बार हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी और दो लाख का इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. चर्चित डीडी बार हत्याकांड के नामजद और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने पुलिसिया दबाव के आगे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. आरोपी ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विशाल गौरव की अदालत में सरेंडर किया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हिमांशु सिंह नाम के युवक परबेरहमी से हत्या का आरोप
बता दें कि 27 जून की रात जमशेदपुर में हिमांशु सिंह नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा फरार चल रहा था. आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर बिष्टपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीडी बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी करने का मुख्य आरोप है.
पुलिस इस कांड में अब तक 9 लोगों को भेज चुकी हैजेल
इस जानलेवा हमले में हिमांशु सिंह की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी,जबकि प्रत्युष सिंह इस घटना में घायल हैं. वारदात के बाद से ही पुलिस की विशेष अनुसंधान दल (SIT) इस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस मामले में बिष्टपुर पुलिस ने कुल 10 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस इस कांड में पहले ही अब तक 9 लोगों को जेल भेज चुकी हैं. वहीं,डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को भी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर जमशेदपुर ला रही है.