BIG BREAKING
हजारीबाग में 6 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, सभी सदर अस्पताल में भर्ती
हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां शहर के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर में Yipee! Magic masala नूडल खाने से आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ी. 2 बच्चे व महिला समेत 6 लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली है. बीमार व्यक्तियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि हजारीबाग शहर के उत्तरी शिवपुरी, कृष्णा नगर में Yipee! Magic masala नूडल खाने से 6 व्यक्ति बीमार हो गये हैं. एक ही परिवार के सभी 6 लोगों को उल्टी, पेट दर्द, खून की उल्टी और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत हुई है. बीमार व्यक्तियों में 2 बच्चे और महिला भी शामिल है. सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में सदर विधायक मनीष जयसवाल ने मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ.विनोद कुमार से सभी बीमार लोगों का बेहतर इलाज के लिए आग्रह किया है. साथ ही फूड इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी देते हुए तत्काल इसके सैंपल की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए आग्रह किया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।