Live

BIG BREAKING

रांची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी सनी सिंह को दिल्ली से किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: रांची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहा सनी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. सनी सिंह के ऊपर अस्थाई रूप से वारंट जारी किया गया था और पिछले दिनों उन्हें घर की कुर्की जब्ती भी की गई थी. इसके बाद से रांची पुलिस सनी सिंह को गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की थी.

अपराधी सनी सिंह2017से फरार चल रहा था. पिछले दिनों रांची पुलिस को पता चला था कि यह अपराधी हिमाचल प्रदेश में रह रहा है. वरीय पदाधिकारियों की मदद से रांची पुलिस को हिमाचल के लिए रवाना किया गया लेकिन वहां से लोकेशन बदल कर वह दिल्ली चला गया था. उसके बाद रांची पुलिस दिल्ली पुलिस की मदद से कई जगहों पर छापेमारी की. इसके बाद सनी सिंह को गिरफ्तार किया गया. कई आपराधिक मामले में रंगदारी सहित लगभग22मामलों में अभियुक्त सनी सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में की गई और उन्हें आज रांची लाया गया.


एसएसपी कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है. सनी सिंह के साथ जुड़े जितने भी अपराधी हैं पूछताछ के दौरान कई लोगों का नाम का खुलासा हुआ है. उन लोगों से भी रांची पुलिस पूछताछ करेगी. शिमला हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड ,बिहार सहित कई ठिकाने बदलने के बाद आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें