Live

BIG BREAKING

गढ़वा में कुएं में डूबने से देवर और भाभी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव में आपसी विवाद में महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. वहीं भाभी को बचाने गये देवर की भी कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव के रमदाहा टोला में आपसी विवाद में ललिता देवी नाम की महिला ने कुआं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली और बचाने गये देवर सुनील यादव की भी कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रंका थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्य में लगते हुए घटना की जांच में जुट गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें